प्रिय मित्रों,
म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करने की प्रक्रिया 90 % तक बड़ी ही सरल है |
सर्वप्रथम आपको ये निश्चय करना होगा की आप क्यों म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करना चाहते हैं |
और आप कितने पैसे नियमित रूप से निवेश कर सकतें हैं |
इसके बाद आपको किसी म्यूच्यूअल फण्ड इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म पर अकाउंट खोलना होगा |
अकाउंट खुलने के बाद आपको उसमे निवेश के लिए पैसे डालने होंगे |
यहाँ तक आपका 90 % काम समाप्त होता है |
आखरी के 10 % काम में आपको ये निर्णय लेना है की कौन सा म्यूच्यूअल फण्ड आपके लिए सही है | ये बड़ा ही कठिन प्रश्न है | और इसका जवाब सभी के लिए अलग अलग होता है |
भारत में लगभग 2000 स ज्यादा म्यूच्यूअल फण्ड है और किसी न किसी वक़्त पर सभी अच्छेलगते है | तो प्रश्न उठता है की कौन सा म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश किया जाये |
इसके उत्तर में मैं निम्न बातें कहना चाहूंगा |
निवेश को समझें, यह सबसे महत्वपूर्ण है |
फिर ये समझे की म्यूच्यूअल फण्ड में कैसे रिस्क होतें हैं |
आप कितना रिस्क उठा सकतें हैं |
आपके रिस्क उठाने की क्षमता को देखते हुए कौन से म्यूच्यूअल फण्ड सहीं है |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें