China mein prati vyakti sabse jyada kar





चीन में प्रति सहस्र व्यक्ति 221 कारें हैं (2022); उनकी जनसङ्ख्या के आधार पर यह 31 करोड़ 50 लाख कारों का है।

संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रति सहस्र व्यक्ति 908 कारें हैं (2023); उनकी जनसङ्ख्या के आधार पर यह आँकड़ा 30 करोड़ 50 लाख कारों का है।

फिर ब्राज़ील का स्थान आता है जिनके पास प्रति सहस्र व्यक्ति 386 कारें हैं (2022); उनकी जनसङ्ख्या के आधार पर यह आँकड़ा 8 करोड़ 30 लाख कारों का हैं।

जापान प्रति सहस्र व्यक्ति 661 कारें हैं; 2023 में कुल कारों की सङ्ख्या 8,26,44,029 है।

भारत में प्रति सहस्र व्यक्ति 59 कारें हैं; 2020 में कुल कारों की सङ्ख्या 8,08,88,051 थी। किन्तु भारत में वर्ष 2023 में ही लगभग 35 लाख कारें बिकी हैं; अतः 2023 में भारत में जापान से अधिक कारें होनी चाहिएँ। अनुमानित 75 कार प्रति-सहस्र व्यक्ति के साथ 2023 में भारत में लगभग 10 करोड़ 80 लाख कारें होने की सम्भावना है। तथा कार स्वामित्व में भारत अभी विश्व में तीसरे स्थान पर होने की सम्भावना है।

जिब्राल्टर (Gibraltar) में सबसे अधिक प्रति सहस्र व्यक्तियों पर 1,444 कारें (2022 में कुल 48,641) हैं।

ग्वेर्नसे (Guernsey) में प्रति सहस्र व्यक्तियों पर 1,365 कारें (2014 में कुल 86,000) हैं। सान मारिनो (San Marino) में प्रति सहस्र व्यक्तियों पर 1,300 कारें (2022 में कुल 44,200) हैं।

लिख्तेंस्टीन (Liechtenstein) में प्रति सहस्र व्यक्तियों पर 1,193 कारें (2022 में कुल 45,800 ) हैं।

एंडोरा (Andorra) में प्रति सहस्र व्यक्तियों पर 1,050 कारें (2021 में कुल 81,000) हैं।

इनके अतिरिक्त मोनाको (Monaco) 910 कारें प्रति सहस्र व्यक्ति (2022 कुल 35,500 कारों) के साथ इस मानदण्ड पर संयुक्त राज्य अमेरिका से आगे है।

वैसे भारत में प्रति-सहस्र व्यक्ति कार स्वामित्व में गोआ सबसे आगे है

टिप्पणियाँ